Press "Enter" to skip to content

पैदल जाना होगा इस महत्वपूर्ण मंदिर की ओर, वॉच टावर से रखी जाएगी नजर

मुजफ्फरपुर शहर में दुर्गा पूजा के दौरान समाहर्त्ता आवास मोड़ से इमलीचट्टी होते हुए माड़ीपुर पुल एवं महेश बाबू चौक की तरफ वाहन जाएंगे. जबकि, कोई भी भी गाड़ी उस रास्ते से वापस नहीं आएगी. पूजा के दौरान पानी टंकी (मिठनपुरा थाना अंतर्गत) के पास बैरिकेडिंग लगाई जाएगी.

यह बैरिकेडिंग हरिसभा चौक के पास की जाएगी. कोई भी सवारी व बाइक आदि देवी मंदिर की तरफ नहीं जाएगी. केवल पैदल ही लोग देवी मंदिर की तरफ जाएंगे. कल्याणी चौक से देवी मंदिर की तरफ जाने वाली सवारियों बाइक, रिक्शा आदि छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, मिठनपुरा, पानी टंकी चौक तक ही जाएगी. पार्किंग की व्यवस्था वहीं रहेगी और वहां से लोग देवी मंदिर की तरफ पैदल जाएंगे.

वहीं, एलआईसी के दक्षिण छोर के पास रोड पर देवी मंदिर के उत्तर तरफ 12 फीट ऊंचा टावर का निर्माण किया जाएगा. यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी व जवानों की उस पर ड्यूटी रहेगी. पुलिस कंट्रोल रूम से पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. 112 व थाने के पदाधिकारी भी विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहेंगे.

अघोरिया बाजार से हरिसभा जाने वाली सवारी गाड़ियों को आमगोला रेलवे पुल होकर, हरिसभा चौक से बाएं होकर दीवान रोड, मस्जिद मोड़ होकर कल्याणी चौक की तरफ भेजा जाएगा. सवारी गाड़ियां हरिसभा चौक से आगे नहीं जाएगी. रामदयालु की तरफ से आने वाली चार एवं तीन पहिया वाहन रामदयालु स्टेशन से गन्नीपुर होते हुए कलमबाग चौक तक पहुंचेगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *