Press "Enter" to skip to content

महिलाओं और किशोरियों की प्रगति आने वाली पीढ़ी की मजबूती का स्तंभ

मोहिउद्दीननगर : महिला व किशोरियों का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों की मजबूती का आधार है. सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए धरताल पर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है.

ये बातें सोमवार को सीएचसी के सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की सफलता को लेकर आयोजित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने कही. यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला केंद्रित निवारण, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है.

स्वास्थ्य प्रबंधक बहाव आलम ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना, बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है. इस दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिलाओं में बढ़ रही बीमारियां जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह,कैंसर एनीमिया,मानसिक तनाव आदि रोगों की पहचान कर नैदानिक उपाय करना है.

इधर, एचएससी टांडा में भी आशा कार्यकर्ताओं को एचपीवी टीकाकरण सहित अभियान की सफलता को लेकर घर घर जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डॉ. एजाज आलम, प्रभाष कुमार पप्पू,नवनीत कुमार, मनीष कुमार, चंदा कुमारी, संजू कुमारी, उषा कुमारी, मरनी देवी, पूनम कुमारी, अंजू कुमारी, किरण कुमारी मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *