दुर्गा पूजा व छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ व उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस कड़ी में दानापुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे.

रेलवे की इस पहल से न केवल यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, बल्कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.



रेलवे सूत्रों के अनुसार, करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की तैयारी है. इनमें प्रत्येक ट्रेन में दो स्लीपर कोच और एक वातानुकूलित (एसी) कोच की व्यवस्था होगी. इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन में यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा प्रदान करना है.



जानकारी के अनुसार जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, उनमें संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, पटना-इंदौर एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-हावड़ा एक्सप्रेस, दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.
















Be First to Comment