Press "Enter" to skip to content

पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज, पोल-लाइट की व्यवस्था रहेगी दुरुस्त

गया जी. छह सितंबर से राजकीय मेला पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं. लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पितृपक्ष के दौरान लाखों लोग गया जी आकर अपने पितरों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए तर्पण करते हैं.

विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को मेला क्षेत्र में कहीं भी अंधेरा न मिले, इसको लेकर डीएम शुभंकर ने मेला क्षेत्र के चांद चौरा से विष्णुपद, विष्णुपद की संकीर्ण गलियों, सूर्यकुंड, देवघाट, गजाधर घाट, गया जी डैम, श्मशान घाट, नवनिर्मित विष्णु पथ होते हुए घुघड़ी ताड़ सिक्स लेन पुल तक निरीक्षण किया. डीएम ने डार्क स्पॉट वाली जगह पर अतिरिक्त लाइट लगाने का निर्देश दिया है. कहा कि किसी जगह कमी न रहे, इसको लेकर नया पाथवे का निर्माण हुआ है.

नगर आयुक्त ने बताया कि पितृपक्ष मेला क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था के लिए 4519 स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी हैं. इसके अलावा 1500 नयी स्ट्रीट लाइटें लगायी गयीं. छह टीमों को डेडिकेटेड मेला क्षेत्र के लिए लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला क्षेत्र में कुल 44 हाइमास्ट लाइटें तथा 34 मिनी हाइमास्ट लाइटें लगायी गयी हैं. निगम की ओर से 480 सिंगल आर्म पोल स्प्राइल लाइटें व 80 डबल आर्म पोल स्पाइल लाइटें लगायी गयी हैं.

डीएम ने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंच कर रौशनी का जायजा लिया. निर्देश दिया कि पूर्व से लगे बिजली खंभे पर पर्याप्त लाइट लगाएं. इसके पश्चात मंदिर से देवघाट जाने के रास्ते में कम लाइट देखी गयी है. श्मशान घाट होते लखनपुरा रोड व वापस मंदिर के एंट्रेंस गेट तक कहीं-कहीं कम लाइट देखी गयी.

इस पर डीएम ने दो दिनों के अंदर लाइट लगाने को कहा. श्मशान घाट से डैम तक जहां कहीं कम रोशनी पायी गयी, वहां अतिरिक्त लाइट लगाने को कहा. मानपुर पुल के नये व पुराने ब्रिज पर लगे पोल समेत स्ट्रीट लाइटें जो बंद पड़ी हैं, उसे ठीक कराने को कहा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *