Press "Enter" to skip to content

बच्चों को महान बनाने के लिए पहले माता-पिता को शिक्षित और संस्कारी बनना जरूरी

इमामगंज. प्रखंड के रानीगंज हाट बाजार के नजदीक श्रीगोपालजी ठाकुरबाड़ी परिसर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा के तत्वाधान में महात्मा गणिनाथ गोविंद की 65वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. अहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी. उसके बाद आचार्य राजेंद्र पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. उसके बाद झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

मुख्य अतिथि इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी ने कहा कि भगवान की पूजा करने से हमारे जीवन में शांति मिलती है. लेकिन, बच्चों को महान बनाने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है. बच्चों को महान बनाने के लिए पहले माता-पिता को शिक्षित और संस्कारी बनना जरूरी है. माता-पिता बच्चों को पुरस्कार के रूप में उन्हें शिक्षा और संस्कार देकर महान बनाने का काम करें.

मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि मधेशिया समाज के कुल देवता भगवान शिव के मानस पुत्र संत योग विद्या मर्मज्ञ ज्ञानी महात्मा गणिनाथ गोविंद जी हैं. उनकी 65 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. महात्मा गणिनाथ गोविंद की पूजा से समाज आर्थिक, शैक्षणिक व राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होता है. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

मौके पर डीएसपी कमलेश कुमार, बीडीओ संजय कुमार, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सोनम कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय, गणेश कुमार गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, विजय प्रसाद गुप्ता, कामदेव प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता आदि रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *