Press "Enter" to skip to content

दस्त की रोकथाम और बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना जरूरी

शिवाजीनगर : प्रखंड मनरेगा भवन कक्ष में फेसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अमानुल्लाह ने की. इस दौरान उपस्थित आशा को प्रजनन स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. प्रशिक्षण भी दिया गया. इसमें दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की समीक्षा की गई. जिसमें संबंधित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई.

आशा को बताया गया कि किस प्रकार दस्त की रोकथाम और बचाव के लिए लोगो में जागरूकता फैलाना है. आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध करानी है. इस दौरान नियमित टीकाकरण, ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टर की भी गहन समीक्षा की गई.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त नवीनतम निर्देशों को साझा करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही आशाओं को यह भी बताया गया कि गांव गांव कैसे वे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा सकती है.

यूनिसेफ के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर विक्रम कुमार चौधरी ने आशा का उत्साहवर्धन करते हुए यूनिसेफ के सहयोग से चल रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी. मौके पर आशा फेसिलेटर दीपमाला, मेनका, वीणा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, शीला कुमारी मौजूद थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *