Press "Enter" to skip to content

गंगा नदी में पानी बढ़ने की संभावना, अलर्ट मोड में विभाग

गंगा नदी के जलस्तर भारी वृद्धि होने की संभावना से जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में है. फिलहाल गंगा नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना से सभी संवेदनशील स्परों व तटबंध पर बंबों राॅल व बालू भरी बोरियां बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया की ओर से विभिन्न ठेकेदारों से भंडारण करवाया जा रहा है. स्पर संख्या आठ व नौ बीच दो सौ मीटर में तटबंध के क्षतिग्रस्त भाग को फिलहाल रीस्टोर करा लिया गया है.

कई स्थानों पर रुक-रुक कर कराये गये कार्य के नदी में समाने से तत्काल बालू भरी बोरियां डलवाया जा रहा है. स्पर संख्या छह एन स्थित कैंप कार्यालय में सहायक अभियंता ई अमितेश कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आपात स्थिति के लिए 1.5 लाख बालू भरी बोरियों का भंडारण कराया जा रहा है, ताकि जलस्तर में वृद्धि पर तत्काल तटबंध व स्परों के बचाव का कार्य प्रारंभ करवाया जा सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *