Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी तेज, गाड़ियों के साथ पहुंची एसपीजी की एडवांस टीम

बोधगया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को बोधगया के एमयू कैंपस में आयोजित जनसभा को लेकर एसपीजी की टीम बोधगया पहुंच चुकी है. पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के साथ ही अन्य बिंदुओं पर नजर रखने के लिए एसपीजी की एडवांस टीम गाड़ियों के साथ बोधगया पहुंच चुकी है. 

पीएम को गया एयरपोर्ट से एमयू कैंपस व वापसी के लिए उपयोग में आना वाले दो हैलीकॉप्टर भी गया एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. एक हैलीकॉप्टर गया एयरपोर्ट पहुंच जायेगा. एसपीजी की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया व हैलीपैड से लेकर मंच व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया. टीम ने बोधगया क्षेत्र का भी भ्रमण किया व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बोधगया के डीएसपी से विमर्श किया.

बताया गया कि पीएम के गया एयरपोर्ट पर लैँड करने व वापसी में टेकऑफ करने वक्त गया एयरपोर्ट को नो फ्लाइंग जोन में रखा जायेगा, ताकि किसी भी तरह के विमानों का परिचालन नहीं हो सके. उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रधानमंत्री का विमान सुबह 11 बजे तक गया एयरपोर्ट पर लैंड कर जायेगा.

इधर, एमयू कैंपस में हैलीपैड से लेकर मंच तक सड़क का निर्माण जोर-शोर से किया जा रहा है व जनसभा को लेकर पंडाल का निर्माण भी अंतिम चरण में है. पंडाल निर्माण से लेकर सड़क व बिजली के पोल आदि को लगाने में लगभग तीन हजार मजदूर व मिस्त्री लगे हुए हैं.

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़क से प्रवेश व निकास के लिए रास्ते बनाये जा रहे हैं. अब बुधवार से कार्यक्रम स्थल से लेकर मंच की निगरानी एसपीजी के हवाले हो जायेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *