बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में सरायरंज नगर पंचायत के सरैया चौक स्थित हनुमान मंदिर में नवाह महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया.

जमुआरी नदी से जल लेकर विधानपूर्वक महायज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. महायज्ञ 20 अगस्त को समाप्त होगा.



इसमें सूर्य नारायण शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, पूर्व प्रमुख रामप्रवेश राय, वार्ड पार्षद संजय कुमार, प्रिंस कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं.



इस महायज्ञ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. काफी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल होकर आस्था निवेदित कर रहे हैं.






























Be First to Comment