Press "Enter" to skip to content

वीडियो वायरल, दो बुलेट बाइक, एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व चार मोबाइल बरामद

सदर. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर सोनकी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो में एक युवक को पिस्टल और दूसरे हाथ में गोलियां पकड़े देखा गया था. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आयी व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को दबोच लिया. धराये युवकों में सोनकी निवासी राजीव कुमार व किशुन सहनी के पुत्र मिथुन कुमार शामिल हैं.

दोनों के पास से दो बुलेट बाइक, एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं. थानाध्यक्ष वसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर सोनकी से पिंगी जाने वाली सड़क स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के पास छापेमारी की. पुलिस को देखकर दोनों आरोपित भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.

पूछताछ में युवकों ने वायरल वीडियो में दिखने की बात स्वीकार की. पिस्टल की खरीद-फरोख्त से संबंधित जानकारी दी. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चिकनी निवासी उत्तिम चौपाल के पुत्र सुनील चौपाल के घर भी छापेमारी की. हालांकि वह खिड़की से कूदकर फरार हो गया. इसके बाद पुलिस सोनकी निवासी दुखी सहनी के पुत्र मिथुन सहनी के घर छापेमारी की, जहां से एक कट्टा, उसपर लगा मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपित मिथुन कुमार के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज है. वहीं राजीव कुमार के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा चल रहा है. मामले में फरार आरोपित सुनील चौपाल की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है.

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में सोनकी पुलिस के साथ-साथ विशेष जांच टीम भी सक्रिय रही.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *