Press "Enter" to skip to content

देर रात में अचानक शहर से गांव तक छा गया अंधेरा, कॉल कर जानकारी लेने लगे लोग

समस्तीपुर : गत मंगलवार की देर रात शहर की बिजली सप्लाई अचानक से प्रभावित हो गई. जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ गये. मोहनपुर ग्रिड के विद्युत संचरण में आये फाल्ट के कारण रेलवे भी प्रभावित हुआ.

वहीं मोहनपुर ग्रिड से जुड़े आधा दर्जन से अधिक पावर सब स्टेशन की भी आपूर्ति ठप हो गई. उपभोक्ताओं के घर अंधेरा छा गया. बिजली करीब एक घंटे बाद भी नहीं आई तो लोगों ने पीएसएस से लेकर मानव बल तक को काॅल कर जानकारी लेने में जुट गये.

ग्रिड में खराबी होने की बात कह उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की बात बताई गई. करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही. जब बिजली सप्लाई दी गई तो लोगों ने राहत की सांस ली. मोहनपुर ग्रिड से मिली जानकारी के मुताबिक लोड अचानक से बढ़ने के कारण मोहनपुर ग्रिड के इन कमर में फाल्ट आ गया. कुछ उपकरण जल गये.

आनन-फानन में मोहनपुर ग्रिड ने इसकी जानकारी वरीय अभियंताओं को दी. फाल्ट दुरुस्त करने के लिए मैन पावर मांगा. मोहनपुर ग्रिड के एसडीओ, जेई के नेतृत्व में फाल्ट दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ. जले उपकरण को हटा कर बाइपास बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *