Press "Enter" to skip to content

उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की वर्षा तो एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 06 से 10 अगस्त 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.

आज का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *