Press "Enter" to skip to content

मूसलाधार बारिश से शहर में जलजमाव, कई घरों में घुसा पानी

पूर्णिया. आखिरकार अपने शहर पर इन्द्रदेव मेहरबान हुए और रविवार को पूरे दिन बादल झूम कर बरसे. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शाम 3 बजे से शुरू होकर देर शाम 7 बजे तक करीब 175 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है. जो इस मॉनसून सीजन की सबसे अधिक बारिश के रूप में दर्ज की गयी है.

बारिश इस कदर मूसलाधार हुई कि एक तरफ उमस से राहत मिली तो दूसरी तरफ शहर की सुखी सड़कें देखते देखते जलमग्न हो गईं जबकि गली मुहल्लों में जल जमाव हो गया. इस बारिश से पूर्णिया का जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया. जहां तहां वर्षा के पानी के भर जाने से सड़क और नाले एक समान नजर आने लगे.

कई इलाकों में लोगों के घरों में भी वर्षा का पानी घुसने की बात सामने आई है. बारिश के बाद मौसम विभाग की मानें तो बारिश की यह रफ्तार अगले दो दिनों तक बनी रहेगी. रविवार की दोपहर से शाम तक लगातार बारिश हो रही है. वैसे, पूर्णिया और आस पास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश की फुहार पड़ रही थी.

रविवार को भी सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी और लोग इस बारिश का लुत्फ़ उठाते हुए अपना काम काज निबटा रहे थे. मगर दोपहर होते-होते अचानक मौसम ने रंग बदल लिया. जब तक लोग सम्हलते तब तक अचानक तेज हवा के साथ बारिश की रफ्तार भी तेज हो गईं. बाजार में निकले लोग जैसे तैसे घर की ओर भागे जिसमें कई भींग कर पहुंचे तो कई मूसलाधार बारिश में रास्ते में ही फंस गये.

रविवार की सुबह हो रही बारिश से सड़क महज भींग कर रह गईं थी. हैरानी उन लोगों को हुईं जो दिन में सुखी सड़क पर चल कर बाजार आए थे और लौटने के समय मुहल्लों की सड़क पर जलजमाव मिला. अचानक तेज बारिश होने के कारण बाजार के दुकानदारों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *