बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार से शिक्षकों की ही तरह बच्चों की आनलाइन हाजिरी बनेगी. इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में टैबलेट उपलब्ध करा दिये गये हैं. शिक्षकों की हाजिरी दिन में दो बार बनती है, लेकिन बच्चों की हाजिरी अब दिन में तीन बार बनेगी.

शिक्षा विभाग स्कूल में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए हर हमेशा नए- नए तरीके अपना रही है. शिक्षकों को आनलाइन हाजिरी प्रतिदिन बनानी पड़ रही है. उसी तरह अब स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की भी आनलाइन हाजिरी बनेगी.



शिक्षा विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. विभाग ने हर स्कूल को टेबलेट जुलाई माह में ही वितरित कर दिया गया है, जिसके लिए शिक्षकों सहित प्रधान को भी ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है. बच्चों की आनलाइन हाजिरी ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ली जाएगी.



ई शिक्षाकोष पोर्टल पर बच्चों के चेहरे को स्कैन करके हाजिरी लगेगी. साथ ही बच्चों की ही तरह शिक्षकों की भी हाजिरी इसी टेबलेट से बनेगी. इससे शिक्षकों को अलग अलग मोबाइल से फेस स्कैनिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.




बच्चों की आनलाइन हाजिरी सुबह में स्कूल आने वक्त, टिफिन में और छुट्टी से पहले ली जाएगी. इससे बच्चों की उपस्थिति का भी आंकड़ा सही दिखने लगेगा. कई बार मध्याह्न भोजन योजना का आंकड़ा व बच्चों की भौतिक उपस्थिति में बड़ा फर्क दिखता है.






















Be First to Comment