Press "Enter" to skip to content

तीसरी सोमवारी पर गरीबनाथ धाम में उमड़ा कांवरियों का सैलाब

सावन की तीसरी सोमवारी पर गरीबनाथ मंदिर में करीब साढ़े तीन लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया. जिसमें करीब ढाई लाख कांवरिये और एक लाख स्थानीय भक्त थे.

मंदिर के प्रधान पुजारी के अनुसार पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक कांवरियों की भीड़ रही. इस बार डाक बल वाले कांवरियों की संख्या भी अधिक थी. वैसे तो गरीबनाथ मंदिर में रविवार की सुबह से ही कांवरियों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था, लेकिन रात्रि 12 बजे से कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

भीड़ इतनी अधिक थी कि कई कांवरियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. पुलिस बल ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला. सेवा दल और पुलिस बल लगातार कांवरियों को मंदिर से आगे बढ़ा रहे थे. भीड़ की सूचना पर डीएम और एसएसपी स्वयं पुलिस बल के साथ गरीबनाथ मंदिर पहुंचे.

करीब एक घंटे तक जलाभिषेक की व्यवस्था देखी और कांवरियों को सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक में सहयोग किया. रात्रि दो बजे बहुत अधिक भीड़ होने के कारण कांवरियों को हरिसभा चौक से जिला स्कूल मार्ग में आगे बढ़ाया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *