बिहार राज्य के दरभंगा जिले की बहेड़ी पुलिस ने समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बुनियादपुर निवासी पप्पू मंडल के पुत्र राधे मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कुछ दिनों पूर्व बघौनी गांव के सुनसान जगह पर मोबाइल छिनतइ की गई थी. इस घटना को लेकर उसपर कांड अंकित कराया गया था.



इस मामले में पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद ली. इसके बाद उक्त आरोपित को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया.



थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


































Be First to Comment