Press "Enter" to skip to content

डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ ने चंपारण प्रमंडल ने प्रदर्शन किया. मोतिहारी के डाककर्मियों ने डाक अधीक्षक कार्यालय के समक्ष मोमबती जलाकर धरना प्रदर्शन किया. इसमें बडी संख्या में भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग 3, पोस्टमैन एवं एमटीएस संघ और ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

सभी ने 41 सूत्री लंबित मांगों के खिलाफ आवाज बुलंद किया एवं सरकार को चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें पुरी नहीं हुयी तो 31 जुलाई को एक दिन के लिए हड़ताल करेंगे.

इनकी मुख्य मांगों में आठवें वेतन आयोग के कमेटी का गठन, सब्सिडी ऑफर के रूप में कर्मचारियों का दोहन, ग्रामीण डाक सेवकों को 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, एनपीएस और यूपीएस के बदले ओपीएस लागू करने जैसी मुख्य मांगें शामिल है.

धरना का नेतृत्व सचिव अनीश कुमार व अध्यक्ष जीवन शाह ने किया. मौके पर भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुमार केशव एवं रमेश कुमार, अशोक कुमार, मनोज सहनी, राजन कुमार, अवनीश कुमार, प्रिया भूषण कुमार, अमित कुमार पांडेय, जाकिर हुसैन, राहुल कुमार, राजकिशोर सिंह, बृजकिशोर सिंह, कृष्णकांत तिवारी, ओमप्रकाश कुमार, बृजनंदन प्रसाद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *