दरभंगा प्रमंडल के सदर अस्पतालों में मरीजों को सर्जरी की सुविधा मिलेगी. साथ ही अनुमंडलीय अस्पतालों में अब हर महीने चार दिन मरीजों का ऑपरेशन होगा. यह निर्देश प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने सिविल सर्जनों को दिया है.

बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया. प्रमंडलस्तरीय बैठक में दरभंगा सहित समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले के सिविल सर्जन शामिल थे. आयुक्त ने संचालित योजनाओं के बारे में बारी-बारी से सभी सिविल सर्जन से फीडबैक लिया.



तीनों जिले के सिविल सर्जन से कहा कि सदर अस्पताल में सुविधा शीघ्र बहाल कर सर्जरी सुनिश्चित करें. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में महीने में चार दिन सर्जरी कराने का निर्देश दिया. कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को सभी सिविल सर्जन अमल में लाना सुनिश्चित करें. सरकार के मापदंड के तहत रोगियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायें.



अस्पतालों की ओर से बायोमेडिकल बेस्ट प्रोडक्ट सड़क किनारे फेंक दिये जाने पर चर्चा की गयी. सिविल सर्जन से कहा गया कि संबंधित चिकित्सा संस्थानों से इसे लेकर कारणपृच्छा करें. साथ ही इस बाबत प्रतिवेदन स्वास्थ्य विभाग एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को देने को कहा. आयुक्त ने दवा सप्लाई को लेकर बीएमएसआइसीएल को दिए प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी ली.
























Be First to Comment