Press "Enter" to skip to content

दुकान में जमीन पर बेटे का शव देख चिल्लाने लगी मां

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक कटरा मोड़ पर स्थित एक दुकान से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है.

वहीं एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जांच के लिए ले गयी है. घटना से लोगों में आक्रोश व दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के ही मिश्रौली गांव निवासी स्व रामचन्द्र बैठा के 20 वर्षीय पुत्र मनीष बैठा के रूप में की गयी. वह केवटसा चौक पर ही पान-पुड़िया की दुकान चलाता था. साथ ही कपड़ा पर आयरन भी करता था.

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे युवक की मां ने झोपड़ीनुमा दुकान का दरवाजा खोला, तो दुकान के भीतर ही जमीन पर बेटे का शव पर पड़ा देखकर चिल्लाने लगी. देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गये़ युवक के गर्दन पर रस्सी का निशान पाया गया. साथ ही पैरों में मिट्टी व खून लगा हुआ था. लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. वहीं शव देखने से लग रहा था कि दुकान के बाहर उसकी हत्या कर घसीटते हुए दुकान के भीतर शव को फेंक दिया गया था.

परिजनों ने बताया कि वह रात को दुकान के अंदर ही सोता था. सोमवार की रात करीब 11 बजे वह घर से खाना खाकर निकला था. करीब साढे 11 बजे चौक के ही एक दुकानदार ने उसे अपने दुकान का ताला खोलते देखा था. सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम भी पहुंच मामले की तहकीकात की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

जानकारी हो कि केवटसा चौक-कटरा मोड़ काफी व्यस्त इलाका है. घटनास्थल से एनएच-27 मात्र 100 मीटर की दूरी पर है और यह रास्ता कटरा, औराई, सैदपुर के साथ-साथ मझौली-चौरोत हाइवे को जोड़ता है. इस रास्ते हमेशा आवागमन होता रहता है. एनएच मोड़ पर पुलिस की गश्ती गाड़ी भी खड़ी रहती है. उसके बावजूद सड़क किनारे युवक की हत्या होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *