इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में नारनौलिया अग्रवाल संघ इमामगंज रानीगंज के बैनर तले सावन समारोह के तहत मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गयी, जिसके बाद महिलाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मेहंदी लगायी.



इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक सावन गीतों की धुन पर झूमती नजर आयीं और माहौल में उमंग और उल्लास भर गया. महिलाओं ने बताया कि मेहंदी लगाना सावन में शुभ माना जाता है, यह सुहाग का प्रतीक भी है.



कार्यक्रम में विमल अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल, सरस्वती, प्रेरणा, सुमन, बिना, सोनी, रिंकी, पूनम, अतुल अग्रवाल और प्रेम अग्रवाल सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.

































Be First to Comment