Press "Enter" to skip to content

आज के जमाने में तुलसी दास और मनु प्रासंगिक हो गए

अपने तप, विद्या-ज्ञान व कल्याण भाव ब्राह्मणों की पहचान रही. अपने ब्रह्णत्व को अक्षुण्ण रखते हुए एकजुट होना वर्तमान में ब्राह्मणों के लिए आवश्यक है. ये बातें संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति प्रो. देवनारायण झा ने कही.

वे रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की जिला इकाई के तत्वावधान में बलभद्रपुर स्थित ब्राह्मण महासभा प्रांगण में ब्राह्मण समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक दशा एवं दशा पर आयोजित विशेष परिचर्चा में बोल रहे थे.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व कुलपति झा ने ब्राह्मण होने का अर्थ विस्तार के समझाते हुए कहा कि ब्राह्मण में विद्या हो, तप हो और ब्राह्मण कुल में जन्म हो. जिस ब्राह्मण में विद्या और तप नहीं है वह सिर्फ जाति से ब्राह्मण है. आज के जमाने में तुलसी दास और मनु प्रासंगिक हो गए हैं, लेकिन सैकड़ों साल बाद भी आज तक न कोई दूसरा तुलसी दास हुआ और न कोई मनु हुआ. ज्ञान का कोई देवता है तो ब्राह्मण है.

मनु ने कहा है कि ब्राह्मण किसी का खाता नहीं. वह अपना खाता है और ब्राह्मण जिसका खाता है उस पर कृपा कर देता है. आचार, विचार, शिक्षा, राजनीति और विद्या का ज्ञान प्राप्त करना हो तो ब्राह्मणों के चरणों में जायें. जब मनुष्य अचार से रहित हो जाता है, तो वेद भी उसे पवित्र नहीं कर पाता. आचार सबसे बड़ा धर्म होता है और आचार की शिक्षा ब्राह्मण देता है.

चिकित्सक डॉ मिथलेश झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर इस समाज को आगे आना चाहिए. वहीं डॉ पूनम कुमारी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में महिलाओं के उत्थान पर भी ध्यान देना चाहिए. डॉ सीएस झा ने कहा कि ब्राह्मण को राजनीतिक शक्ति पर कमजोर किया जा रहा है. आजादी के बाद भारत की राजनीति में ब्राह्मणों की संख्या सबसे अधिक थी, लेकिन आज संख्या नगण्य है.

फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर एकजुट होने की जरूरत है. पहले के अनुपात में लोग काफी जागरूक हुए है. डॉ मृदुल शुक्ला ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज के सभी लोग एक हों. सदैव अपने समाज के कमजोर लोगों का सहयोग करें. फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पप्पू ने कहा कि आगंतुकों के साथ आयोजन में सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन डॉ उद्भट मिश्र और डॉ आनंद झा ने किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *