बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर मोड़ से एक नगालैंड नंबर की ट्रक से 25 कार्टन विदेशी शराब व बीयर बरामद किया है. यह ट्रक वैशाली जिला के हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से 2000 कार्टन मिनरल वाटर लोड करके असम के गुवाहाटी जा रही थी.

ट्रक के मालिक सह चालक की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना के पिंजड़ी निवासी अजय कुमार व खलासी की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है. ट्रक मालिक अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चाणक्य बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है.



उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर सुधा डेयरी के समीप नगालैंड नंबर की ट्रक से शराब के कार्टन अनलोड किया जा रहा है. सूचना के आलोक में उनकी टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को जब्त कर लिया. चालक के केबिन में एक तहखाना बनाकर 25 कार्टन बियर व विदेशी शराब छिपा कर रखा था.



ट्रक मालिक सह चालक अजय कुमार ने बताया कि वह हाल में ही 40 लाख से अधिक रुपये में नया ट्रक नगालैंड से खरीदा था. वह सोमवार की रात हाजीपुर के बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया से मिनिरल वाटर का 2000 कार्टन ट्रक में लोड करके निकला.




कुछ दूर आगे निकला कि एक व्यक्ति मिला उसको 10 हजार रुपये का लोभ दिया. बोला कि इसको कांटी में सुधा डेयरी के पास एक ऑटो आएगा उसपर लोड करवा देना है. वह 10 हजार के लोभ में पर गया और ट्रक में शराब लोड कर लिया.

















Be First to Comment