Press "Enter" to skip to content

पटना एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

पटना एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है जहां, एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक महीने में दो बार पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इस बार पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन समेत पूरे परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में है और पटना एयरपोर्ट की तमाम गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है.

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट डायरेक्टर को शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे एक मेल आया, उसी मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली, बम स्क्वायड और सुरक्षा बलों को फौरन अलर्ट किया गया और पटना एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की गहनता से तलाशी ली गई.

इधर, बम से पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलते के साथ बम धमकी मूल्यांकन समिति की बैठक ही देर रात की गई. पूरे मामले को गंभारता से लिया गया और घंटे पर चली बैठक में समिति ने इस धमकी को ‘गैर-विशिष्ट’ करार दिया. हालांकि, सभी संबंधित हितधारकों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए आदेश जारी किया गया.

इस धमकी को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने हवाई अड्डा थाने में शिकायत की है. साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि मेल भेजने वाली की पहचान हो सके. याद दिला दें कि, इससे पहले 30 जून को भी पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *