Press "Enter" to skip to content

सावन में कांवरियों के लिए बिहार सरकार ने की भव्य व्यवस्था, नंबर भी जारी

सावन की पवित्र शुरुआत आज से हो चुकी है और इसके साथ ही देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं. बिहार से झारखंड के देवघर तक की 105 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा का शुभारंभ सुल्तानगंज से होता है, जहां से गंगा जल लेकर कांवरिए “बोल बम” के जयघोष के साथ देवघर पहुंचते हैं. इस बार बिहार सरकार ने कांवरियों के लिए खास इंतजाम किए हैं, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके.

इस वर्ष कांवरियों के लिए विशेष टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है. भागलपुर के सुल्तानगंज, मुंगेर के खैरा व धोबई, और बांका के अबरखा में कुल 1200 बेड की टेंट सिटी बनाई गई है, जिनमें से अबरखा में 600 बेड की जर्मन हैंगर टेंट सिटी विशेष आकर्षण का केंद्र है. इन टेंट सिटी में पेयजल, शौचालय, बिजली, दर्पण, साफ-सफाई, कांवर स्टैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था रहेगी. बुकिंग पूरी तरह निशुल्क और ऑन स्पॉट होगी.

कांवरियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टोल फ्री नंबर 18003097677 जारी किया है. इस पर श्रद्धालु किसी भी समय कॉल करके अपनी समस्या या सुझाव साझा कर सकते हैं. इसके लिए पटना में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है.

यात्रा मार्ग में वाहनों के सुचारु संचालन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है. कांवरियों को मुख्य मार्ग से होकर चलना होगा. सुल्तानगंज से देवघर तक और बैद्यनाथ मंदिर के पास दर्शनिया क्षेत्र में भी निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

सुल्तानगंज, अबरखा और खैरा में मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे यात्रा का माहौल और अधिक भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बन सके. सावन की शुरुआत के साथ बिहार में कांवरियों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. श्रद्धालु अब पहले से कहीं ज्यादा सुविधा और सुरक्षा के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को जा सकेंगे.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *