Press "Enter" to skip to content

सलमान झील किनारे बैठा था, अचानक डूब गया

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाके में बुधवार शाम बारिश के दौरान अशोका पार्क की कृत्रिम झील में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सलमान (17) के रूप में हुई है।

बारिश के दौरान सलमान दोस्तों के साथ झील किनारे बैठा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। सलमान हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का पुलिस इसका पता लगा रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मवाना, मेरठ, यूपी का रहने वाला सलमान अपने पिता ताहिर के साथ खिजराबाद गांव में रहता था। पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। बाकी परिवार गांव में रहता है। सलमान भी पिता के साथ काम करता था। बुधवार को वह अपने गांव से वापस लौटा था और दोस्तों से मिलने जाकिर नगर के नजदीक अशोका पार्क चला गया।

पार्क में एक कृत्रिम झील बनी है। अचाकन तेज बारिश के बीच झील के किनारे बैठा सलमान अचानक गहरे पानी में गिर गया। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन उसे मदद नहीं मिली। किसी को तैरना भी नहीं आता था। देखते ही देखते सलमान डूब गया।

पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उस समय तेज बारिश हो रही थी। बचाव के काम में दिक्कत आने लगी। करीब 10 से 12 फीट गहरी झील में सलमान की तलाश हुई।

देर रात 10.50 बजे उसका शव झील से बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद से सलमान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *