बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. इस कड़ी में चुनाव आयोग ने नगर आयुक्तों को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया है. यह निगम क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की निगरानी और पर्यवेक्षण करेंगे.

इसके अलावा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई है. जानकारी मिली है कि इससे बीएलओ को मतदाताओं के घर की जानकारी नहीं मिल रही है. जबकि इस समस्या समाधान में निगम कर्मी सक्षम हैं क्योंकि निगमकर्मियों की पहुंच घर-घर तक है.



जानकारी के अनुसार, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई पर्यवेक्षकों को फॉर्म वितरण किया गया. इस कार्य के बाद गणना प्रपत्र वितरण में तेजी आई है.



जानकारी मिली है कि इससे बीएलओ को मतदाताओं के घर की जानकारी नहीं मिल रही है. जबकि इस समस्या समाधान में निगम कर्मी सक्षम हैं क्योंकि निगमकर्मियों की पहुंच घर-घर तक है. जानकारी मिली है कि मंगलवार को नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई पर्यवेक्षकों को फॉर्म वितरण किया गया.




जिले में करीब 7 लाख मतदाताओं ने अबतक गणना प्रपत्र जमा किया है. जसमें शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या कम है और इस संख्या को बढ़ाने के लिए निगम कर्मियों को काम पर लगाया गया है.














Be First to Comment