Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका संग बैठे रवि किशन से ठगी कर फर्जी जीआरपी जवान फरार

झारखंड के देवघर से फरार प्रेमी युगल को जंक्शन के बाहर एक बदमाश ने फर्जी जीआरपी जवान बनाकर मोबाइल व 10 हजार नकदी की ठगी कर ली. फिर, डायल 112 की टीम को बुलाकर दोनों को नगर थाने की पुलिस के हवाले करवा कर शातिर फरार हो गया

फिलहाल, नगर थाने पर दोनों प्रेमी युगल को रखा गया है. लड़की देवघर की है. वहीं, लड़का बांका जिला के बहुसी का रहने वाला रवि किशन है. पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. परिजन के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. लड़का बालिग व लड़की नाबालिग लग रही है.

पुलिस को दी जानकारी में रवि किशन ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीते गुरुवार को घर से निकला था. शुक्रवार की रात मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाहर दोनों बैठे थे.

इसी दौरान एक व्यक्ति आया और बोला कि वह जीआरपी का जवान है. बाहर बैठे हो कोई बदमाश या अपराधी कुछ भी कर सकता है. कहां से भागकर आये हो, पूरी जानकारी दो. उसके बाद बोला कि वह उसके घर तक पहुंचवा देगा. अपने पिता से बात कराओ. इसके बाद उसके पिता को डरा धमका कर घर पहुंचाने की बात कह 10 हजार रुपये मंगवा लिया.

फिर, उसका मोबाइल ले लिया. बोला कि डायल 112 की टीम को बुला देते हैं. वह घर पहुंचा देगा. उसके मोबाइल से ही पुलिस को कॉल किया. जब तक पुलिस आती ठग मोबाइल व रुपये लेकर भाग निकला.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *