शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाने को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है. इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी हिस्सा लिया.

जिला पदाधिकारी ने कहा है कि पर्व में खलल उत्पन्न करने वाले तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. सौहार्द पूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.



उन्होंने अखाड़ा एवं जुलूस के निर्धारित रूट की मरम्मत एवं साफ सफाई आदि की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी है. डीएम ने मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है. पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्रों में लगातार गतिशील रहकर विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.



पूर्णिया शहरी क्षेत्र की निगरानी 133 सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. अखाड़ा एवं जुलूस की वीडियो ग्राफी करायी जाएगी तथा ड्रोन के माध्यम से गहन निगरानी कराया जाएगा. ड्रोन के माध्यम से बड़े-बड़े मकानों के छतों की निगरानी की जाएगी।




























Be First to Comment