Press "Enter" to skip to content

टेम्पो चालकों ने स्टैंड संचालक के विरोध में कर दी हड़ताल

बिहार के समस्तीपुर जिले में वारिसनगर में एक महीने में दूसरी बार स्टैंड संचालक के विरोध में टेम्पो चालकों ने हड़ताल किया है. वहीं सीओ द्वारा समझौते के लिये बुलाकर गायब हो जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की है. सभी टेम्पो चालको ने अपनी-अपनी गाड़ियों को प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में लगा दिया.

टेम्पो चालक राजकुमार साह, प्रेम कुमार ठाकुर उर्फ फूलबाबू, लक्ष्मी महतो, मो. असगर, ओमप्रकाश साह, विमलेश महतो सहित कई दर्जन टेम्पो चालकों ने बताया कि पिछले शनिवार को अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के समक्ष टेम्पो चालक व स्टैंड संचालक के साथ बैठक हुई थी. पुनः सीओ द्वारा थाने पर बैठक हेतु शनिवार का समय निर्धारित की गई थी.

चालको ने बताया कि आज सभी टेम्पो व ई-रिक्शा चालकों ने स्टैंड संचालक के विरोध में सुबह से ही नर्सरी मैदान में अपनी गाड़ियों को लगाकर सीओ द्वारा बैठक का इंतजार किया गया. परन्तु उन्हें बैठक हेतु नहीं बुलाया गया. थक हारकर दोपहर बाद सभी चालक पैदल मार्च कर थाना पहुंचे व थानाध्यक्ष से बात की. इन्हें थानाध्यक्ष द्वारा तीन बजे तक इंतजार करने को कहा गया. साथ ही उसके बाद छह – सात आदमियों का प्रतिनिधिमंडल बनाकर आने की बात कही गई. आगे बताया कि पुनः तीन बजे जब थाना पर प्रतिनिधिमंडल पहुंचे तो थानाध्यक्ष कहीं अन्यत्र चले गये. देर शाम तक सभी लोग सीओ व थानाध्यक्ष की प्रतीक्षा की परंतु कोई बात नहीं हो सकी.

इधर चालकों ने बताया कि आये दिनों स्टैंड मालिक द्वारा चालकों के साथ मनमानी, नाजायज वसूली, अभद्र व्यवहार आदि की जाती रहती है. बताया कि जब तक प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का नतीजा नहीं निकलता तब तक कोई भी टेक्पो या ई-रिक्शा चालक बैरियर भाड़ा नहीं देगा. दूसरी ओर स्टैंड संचालक रामानुज ठाकुर ने बताया कि टेम्पो व टोटो चालकों से निर्धारित बैरियर भाड़ा ली जाती है. इन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है.

इस संदर्भ में अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित से जब संपर्क की गई तो उन्होंने बताया कि समयाभाव के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके. वहीं थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया अंचलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कार्य व्यस्तता की जानकारी दी है. टेम्पो चालको से बात हुई है. उन्हें कमेटी बनाकर देने तथा जल्द ही समस्या के समाधान हेतु बैठक बुलाने को आश्वत कराया गया है.

विगत 11 जून को भी सभी चालकों ने अपनी-अपनी गाड़ियों को बंद कर दोपहर तक हड़ताल की थी. इधर शनिवार को सुबह से शाम तक रहे इस हड़ताल से आम आवाम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लोग कोई न कोई जुगाड़ लगाकर अपने गंतव्य को आते जाते दिखे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *