Press "Enter" to skip to content

इन 22 हजार सिपाहियों ने आजीवन शराब नहीं पीने की ली शपथ

बिहार पुलिस को शनिवार 28 जून को लगभग 22 हजार नए सिपाही मिले हैं. बिहार में नवनियुक्त लगभग 22 हजार सिपाहियों को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा है. इस मौके पर सभी नवनियुक्त सिपाहियों को शपथ दिलाई गई. सभी सिपाहियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली. सभी सिपाहियों को बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में अपनी भूमिका निभाने की भी शपथ दिलाई गई है.

यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया. बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह एक बड़ा कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम की जानकारी खुद नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी थी.

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को लेकर पोस्ट कर कहा, कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में कानून का राज स्थापित है. विधि व्यवस्था सुदृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है. कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है.

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में आगे कहा, 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की तादाद 42,481 थी. साल 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई.

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है और इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है. स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा. इससे अपराध को काबू करने में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *