Press "Enter" to skip to content

जबरन संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था

बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 5 जून की रात ट्यूशन पढ़ाने निकले 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र उर्फ बाबुल की हत्या उसी के दोस्त ने कर दी. हत्या की वजह सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी दोस्त ने पुलिस को बताया कि बाबुल उसके साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाता था और मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसी तनाव और शर्मिंदगी के चलते आरोपी ने अपने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और बेरहमी से गला रेतकर उसकी जान ले ली.

घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के काबर धनफर बहियार की है. यहां 6 जून की सुबह स्थानीय लोगों को झील में युवक का शव दिखाई दिया. मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के रूप में हुई, जो पेशे से एक प्राइवेट ट्यूटर था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी.

जांच में जुटी पुलिस ने बाबुल के मोबाइल का CDR खंगाला, तो रजौड़ गांव निवासी साजन कुमार से उसकी लगातार बातचीत की पुष्टि हुई. पुलिस को शक हुआ, पूछताछ की गई और साजन ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था.

“वो बार-बार दबाव बनाता था…” आरोपी ने बयान दिया. साजन ने पुलिस को बताया कि बाबुल उसका दोस्त था, लेकिन उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना लिए थे. बाद में बाबुल ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपने पास रख लीं और बार-बार ब्लैकमेल करने लगा. मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

इससे परेशान होकर साजन ने अपने दोस्त दिलखुश को पूरी बात बताई और दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई. 4 जून को साजन ने बाबुल को बहाने से काबर बहियार बुलाया, जहां पहले उसके पेट में चाकू मारा और फिर गला रेत दिया. हत्या के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *