Press "Enter" to skip to content

घर किराए पर लगाने से पहले जरूर करें यह काम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अक्सर लोग किसी को किराए पर कमरा दे देते हैं. यानी यह जानने की कोशिश नहीं करते हैं कि जिसे किराए पर कमरे दिए हैं, वह शख्स कौन है. वह कोई अपराधी तो नहीं है.

दरअसल, पुलिस के सामने ऐसे मामले आए हैं कि अपराधी भी आम आदमी का चोला ओढ़कर आसानी से किराए पर कमरे ले लेता है और मौका पाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है.

मकान मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगती है. जब अपराधी पकड़ में आता है, तो सबकुछ उजागर होता है. इन्हीं सारी बातों के मद्देनजर सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने मकान व होटल मालिकों को सलाह के साथ एक एडवाइजरी जारी की है.

एसपी ने अपराधियों को किसी भी स्थिति में किराए पर कमरे नहीं मिले, इसको लेकर कुछ ठोस कदम उठाए है. जारी एडवाइजरी में उन्होंने कहा है, जनता की सुरक्षा एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश को पुलिस सजग है.

एसपी ने कहा है कि कुछ मामलों में यह देखा गया है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग बिना पुख्ता पहचान के किराए पर कमरे लेने में सफल होते रहे हैं, जिससे विभिन्न सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा है. ऐसे मामले को रोकने व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस द्वारा मकान मालिकों के लिए कुछ दिशा-निर्देशों तय किए गए है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *