Press "Enter" to skip to content

मानसून आएगा तो गर्मी भागेगी

तल्ख धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गर्मी और उमस के कारण पसीने से तरबतर लोग दिन भर राहत पाने के लिए छांव की तलाश करते दिखे. पशु+पक्षी पानी की तलाश में इधर उधर भटकते दिखे. तीन-चार दिनों से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गये है.

मौसम विभाग द्वारा 15 जून तक गर्मी जारी रहने का अंदेशा जताया गया है. इस दौरान पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार गिरी का कहना है कि एंटी साइक्लोनिक डेवलपमेंट की वजह से ही मौसम में यह बदलाव हुआ है. फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है.

इधर तापमान के 40 डिग्री पार पहुंचने से आसमान से ऐसा लग रहा है जैसे आग का गोला बरस रहा है. इसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त दिख रहा है. लोग बहुत जरूरी काम से ही घर से निकल रहे हैं. तकरीबन एक सप्ताह से पारा लगातार उछाल पर है. 35 डिग्री सेल्सियस से पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा है. पारे के तेजी से चढ़ने से लोगों की परेशानियों में लगातार इजाफा होता जा रहा है.

रात और दिन के तापमान में सिर्फ पांच डिग्री का रह रहा अंतर मौसम की बेरुखी के चलते दिन व रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का ही अंदर रहा है. जिसके चलते लोगों की रात में भी सुकून नही मिल रहा है. सोमवार की रात करीब 11 बजे 35 डिग्री तापमान था. जबकि सोमवार को दोपहर 2:00 बजे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान था. हालांकि सुबह 4:00 बजे 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

लोगों ने बताया कि जितना तापमान दर्ज हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है. मौसम का यह मिजाज स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है. इसलिए इससे बचाव करना जरूरी है. मॉनसून के सक्रिय होने पर ही मिल सकती है राहत मानसून के सक्रिय होने पर ही गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है 15 जून तक जिला में मानसून सक्रिय हो जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *