Press "Enter" to skip to content

बायपास सड़क की सौगात जाम की समस्या से दिलाएगी निजात

बिहार के लखीसराय जिले को एक बायपास सड़क सौगात के रूप में मिल सकती है. पीरीबाजार थाना क्षेत्र में यह बायपास बन सकता है. इस बायपास के निर्माण की सुगबुगाहट तेज हुई है. लंबे समय से यह मांग लोगों की रही है. हाल में केंद्रीय मंत्री को भी लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराया था.

जाम की समस्या से यह बायपास निजात दिलाएगा. पीरीबाजार थाना क्षेत्र में लोग जाम की समस्या से काफी जूझते हैं. कजरा और धरहरा के बीच आने-जाने के लिए घंटों तक जाम का सामना लोग करते हैं. इस समस्या के बारे में हाल में ही सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अवगत कराया गया और अब उसका असर भी दिखने लगा है. ललन सिंह से आग्रह किया गया था कि एक बायपास यहां की जरूरत है.

लोगों की इस मांग को जल्द पूरा किया जा सकता है. शनिवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता शंभु कुमार टेक्निकल टीम के साथ पीरीबाजार पहुंचे और क्षेत्र भ्रमण किया. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बायपास निर्माण को लेकर ही कार्यपालक अभियंता टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे होंगे.

पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से इस बायपास निर्माण की मांग की थी. उन्होंने कहा कि राजपुर रेल अंडरपास के रास्ते होते हुए लोसघानी के रास्ते राजस्व कचहरी और नेहा पेट्रोल पंप होते हुए, तालाब के रास्ते अभयपुर रेलवे स्टेशन को सड़क से जोड़ने पर जाम से मुक्ति मिल सकेगी. केंद्रीय मंत्री की पहल पर ही यह काम संभव हो सकेगा. बताया कि यह सड़क करीब तीन किलोमीटर लंबी होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *