Press "Enter" to skip to content

डीएलएड की परीक्षा इस दिन से होगी आयोजित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) ने डीएलएड (फेस टू फेस) कोर्स के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की बाह्य विषयों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके साथ ही दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं.

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 से 19 जून तक आयोजित की जाएंगी. वहीं, सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 से 27 जून तक चलेंगी. समिति ने सभी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए.

डीएलएड परीक्षा को लेकर समिति के परीक्षा नियंत्रक ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रथम वर्ष के लिए विषय कोड एफ-8 और एफ-9, तथा द्वितीय वर्ष के लिए विषय कोड एस-6 और एस-8 विशिष्ट विषय हैं. इन विषयों की परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर के लिए विषय के अनुरूप भाषा और लिपि का प्रयोग अनिवार्य होगा.

विशेष रूप से, विषय कोड एफ-9 और एस-6 का उत्तर अंग्रेजी में देना होगा, जबकि एफ-8 और एस-8 का उत्तर हिंदी में देना अनिवार्य है. परीक्षा नियंत्रक ने चेतावनी दी है कि जो परीक्षार्थी इससे अलग भाषा में उत्तर देंगे, उनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा.

समिति ने दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए श्रुतिलेखक की सुविधा भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक परीक्षार्थियों को संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) के समक्ष परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पूर्व आवेदन प्रस्तुत करना होगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी समिति के दिशा-निर्देशों और विभागीय नियमों के अनुसार इस पर निर्णय लेंगे. श्रुतिलेखक की सुविधा लेने वाले परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त (क्षतिपूरक) समय भी प्रदान किया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *