Press "Enter" to skip to content

पटना में अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

बकरीद को लेकर पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. बकरीद की तैयारियों और नमाज के मद्देनजर आम लोगों की एंट्री पटना के गांधी मैदान में बैन कर दी गई है. आज (5 जून 2025) की शाम से पर्व की समाप्ति तक गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) 7 जून को मनाए जाने की संभावना है. बैठक में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बकरीद की तैयारियों की समीक्षा की. जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बकरीद के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कहा गया है कि बकरीद पर गांधी मैदान में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं. प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर गांधी मैदान में गुरुवार की शाम से पर्व की समाप्ति तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इसको लेकर पटना जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है. बकरीद के दिन वाहनों के साथ आने वाले नमाजियों के वाहनों का प्रवेश गेट नं. 5 और 10 से होगा. जबकि पैदल आने वाले नमाजियों का प्रवेश गेट नं. 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से होगा.

पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिया गया है कि पार्किंग स्थल चिह्नित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. बकरीद के अवसर पर गांधी मैदान में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे. अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *