Press "Enter" to skip to content

टोल प्लाजा के आफिस में घुसकर मारपीट

बिहार में लगातार अपराधियों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है. पुलिस को खुली चुनौती देकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में मामला बेगूसराय जिले से सामने आ गया है.

टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. यह पूरा मामला बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल प्लाजा का है. इसके बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.

अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि, उनके द्वारा अब आम लोगों को ही नहीं बल्कि निजी संस्थान पर भी धौंस जमाने की कोशिश की जा रही है. उनसे रंगदारी मांगी जा रही है.

हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, अपराधी टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसे और सीधे मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट करने लगे.

इस घटना को लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया है. इधर, इस पूरे घटना को लेकर लिखित शिकायत अपराधियों के खिलाफ बछवारा थाने में की गई है.

यह भी जानकारी सामने आई है कि, यह पहली दफा नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई हो. बल्कि इससे पहले भी तकरीबन 10 बार अपराधियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.

खबर की माने तो, अवैध तरीके से टोल प्लाजा के पास रुपए की उगाही करने के कारण स्थानीय अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. देखना होगा कि, मामले में पुलिस कब तक एक्शन लेती है.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *