Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी में बदला गया स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का समय

बिहार में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखेगा।

भीषण गर्मी के कारण लू जैसे हालात रहेंगे। सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक तापमान रहने की आशंका जाहिर की गई है। उत्तरी बिहार में 40 डिग्री तो साउथ वेस्ट में 45 डिग्री तक तापमान रहने की आशंका है।

ऐसे में पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विद्यालयों के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है। सोमवार 12 मई से स्कूल का समय बदल गया है। जिले के सभी स्कूलों में सुबह 11:30 के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह प्रतिबंध आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी लागू किया गया है। सुबह 11:30 बजे के बाद कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 17 मई तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *