Press "Enter" to skip to content

1400 अभ्यर्थियों को पहुंचना था मैदान में लेकिन

एलएस कॉलेज मैदान में चल रहे होमगार्ड बहाली को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. बहाली के लिए चयनित एजेंसी ने आगे की बहाली कराने में अपनी असमर्थता जाहिर की है. इसके बाद बहाली को स्थगित किया गया है.

होमगार्ड के प्रमंडलीय समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने बहाली को स्थगित किये जाने की पुष्टि की है. अब नये सिरे से एजेंसी का चयन किये जाने या फिर इसी एजेंसी के द्वारा तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद फिर से बहाली की तिथि घोषित की जायेगी.

प्रमंडलीय समादेष्टा ने बताया कि बहाली के लिए जो एजेंसी का चयन किया गया था. उसमें तकनीकी खराबी के कारण बुधवार से आगे की होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा कराने में असमर्थता जाहिर की है. इसके बाद समिति के आदेश के आलोक में बहाली को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है. जैसे ही समस्या का समाधान होता है तो नई तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को दे दी जायेगी.

जानकारी हो कि जिले में 296 पदों पर होने वाली होमगार्ड बहाली को लेकर जमशेदपुर के एक एजेंसी का चयन किया गया था. एजेंसी द्वारा जो बायोमेट्रिक व अन्य तकनीकी जांच की जो व्यवस्था की गयी है, उसमें खराबी आने के कारण बहाली को स्थगित किया गया है. इसी एजेंसी के द्वारा सीतामढ़ी समेत चार अन्य जिलों में भी टेंडर लिया गया था. वहां भी बहाली स्थगित की गयी है.

जिले में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने होमगार्ड बहाली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. पहले दिन हुई शारीरिक दक्षता की जांच के लिए 700 अभ्यर्थियों को मैदान में पहुंचना था. बुधवार को भी होने वाली बहाली के लिए 1400 अभ्यर्थी को आना था. लेकिन, इससे पहले ही तत्काल प्रभाव से बहाली को स्थगित किया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *