Press "Enter" to skip to content

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, अलर्ट जारी

तीन अप्रैल को बक्सर, कैमूर और रोहतास में हल्की बारिश के आसार है। आईएमडी ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार है।

इसके साथ ही इन जिलो में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया जिला के भागों में बहुत हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

इसके साथ ही पूरे राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम गति की मछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में बांका, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और खगड़िया में सामान्य से अधिक तापमान बने रहने की संभावना है।

आइएमडी पटना के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर क्षेत्र में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

आईएमडी पटना ने मार्च के मौसम की रिपोर्ट भी साझा की है। इसके अनुसार मार्च में पूरे प्रदेश में छह दिन व्रजपात हुआ है। मार्च में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मार्च में प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया किया गया। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *