बिहार के नालंदा जिले से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक शादीशुदा मर्द ने सिर्फ पैसे के लिए एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली।

यह मामला लहेरी थाना क्षेत्र का बताया जाता है। यहां 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की मां विधवा है। आरोपित मर्द व उसके पिता ने इस स्थिति का फायदा उठा लिया। इन दोनों ने भरोसा दिलाया कि शादी के बाद लड़की को खुशहाल जीवन मिलेगा।

तिलक के नाम पर मोटी रकम भी ली गई। फिर नाबालिग की शादी आरोपी जितेंद्र से करवा दी गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।



Be First to Comment