बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार के रिजल्ट के अनुसार तीनों संकाय में बेटियों ने बाजी मारी है।

इस बार विज्ञान संकाय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल बनी है। प्रिया ने 484 यानी 96.8 फीसदी अंक हासिल किया है।

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स की टॉपर अंकिता कुमारी बनी है। अंकिता ने 473 यानी 94.6 फीसदी अंक हासिल किया है।

वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स में रौशनी कुमारी टॉपर बनी है। रौशनी ने 475 यानी 95 फीसदी अंक हासिल किया है।

Be First to Comment