Press "Enter" to skip to content

इस देश में भी धूमधाम से मनती है होली

होली भारत में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा एक और ऐसा देश है जहां पूरे उत्साह के साथ होली मनाई जाती है। वह देश भारत का पड़ोसी भी है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं नेपाल की। नेपाल एक ऐसा देश है जहां होली को भारत की तरह ही खास अंदाज में मनाया जाता है, लेकिन यहां इसकी परंपराएं थोड़ी अलग हैं। होली की शुरुआत एक खास समारोह से होती है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर “चीर” (बांस की लंबी छड़ी) को खड़ा किया जाता है। इस चीर में रंग-बिरंगे कपड़े बांधे जाते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ग्वाल-बालाओं के कपड़े चुराने और उन्हें पेड़ पर लटकाने की कथा का प्रतीक माने जाते हैं। यही चीर नेपाल में होली के आधिकारिक शुभारंभ का संकेत होता है।



नेपाल की राजधानी काठमांडू में होली के दौरान पानी से खेलने की परंपरा ज्यादा प्रचलित है। लेकिन त्योहार के आखिरी दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आग के चारों ओर घूमती हैं, प्रार्थना करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

Share This Article
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *