Press "Enter" to skip to content

ये वाला गुलाल मांग रहे हैं लोग

रंगों के त्योहार होली का उमंग हर ओर छाया है। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, तरह-तरह के खिलौने, मास्क, पिचकारी, गुब्बारों व अन्य सामग्री से पटे पड़े हैं। वहीं बाजारों की सजावट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

इस साल बाजार में काफी ज्यादा नया कलेक्शन आया है। इसमें कलर शूटर, मैजिक आइस, मैजिक ग्लास, इलेक्ट्रॉनिक गन, स्वीट 16 (शूटर), फ्रुट गुलाल व अन्य वैरायटी शामिल हैं। इसके अलावा पानी में घोलने वाले रंग अलग ही नजर आ रहे हैं।

एक बार फिर हर्बल गुलाल की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। बजारों में हर्बल गुलाल की खूब मांग हो रही है। कुछ दुकानदारों के अनुसार आजकल लोग ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसलिए बाजारों में इसका असर देखा जा रहा है।

बाज़ार में कलर शूटर मशीन भी मिल रही है। इसे जलाने पर 7 रंग दिखेंगे। इसकी कीमत डेढ़ हजार रुपए तक बतायी जा रही है। वहीं, मैजिक आइस को पानी में डालने से रंगों का बर्फ बन जाएगा। स्वीट 16 (शूटर) से 16 तरह के रंग निकलेंगे। मैजिक ग्लास में पानी डालने से रंग निकलेगा। इलेक्ट्रॉनिक गन पिचकारी बच्चों को अधिक आकर्षित कर रही है। बाजार में अन्य तरह की कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं।

Share This Article
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from NationalMore posts in National »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *