Press "Enter" to skip to content

3852 महिला दारोगा-सिपाही बनेंगी बिहार पुलिस की ताकत, सीएम नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति-पत्र

देश में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी बिहार में ही हैं। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आनेवाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी। 16 नवम्बर को एक साथ 3852 महिला दारोगा और सिपाही बिहार पुलिस में शामिल होने जा रही हैं।

 3852 महिला दारोगा-सिपाही बनेंगी बिहार पुलिस की ताकत, CM नीतीश कुमार देंगे नियुक्तिपत्र; किस पद पर कितनी बहाली?

16 नवम्बर को गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें नियुक्ति-पत्र  सौंपा जाएगा।  पहले से करीब 25 हजार महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। नई बहाली से उनकी संख्या और बढ़ जाएगी।  बिहार पुलिस में शामिल होने जा रहीं 3852 महिलाओं में 724 दारोगा जबकि 84 सार्जेंट के पद के लिए चयनित हुई हैं। इनका चयन दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए हुई लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया गया है। दारोगा और सार्जेंट के अलावा सिपाही के पद पर 3026 महिलाएं चयनित हुई हैं। पिछले दिनों सिपाही के पद पर कुल 8246 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें 36.7 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो संख्या के लिहाज से 3026 होती है।

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

सिपाही-दारोगा समेत राज्य सरकार के अधीन अन्य नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यह आरक्षण क्षैतिज है, यानी हर वर्ग की कुल रिक्तियों में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। सिपाही और दारोगा में इसके अलावा 3 प्रतिशत सीटें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए पहले से आरक्षित है। राज्य सरकार के इस कदम के बाद पुलिस में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

वर्दी में आने का आदेश दिया गया

नवचयनित दारोगा, सार्जेंट और सिपाही को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में नियुक्ति-पत्र सौपेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में कार्यक्रम रखा गया है। सभी नवचयनित 10459 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इन्हें बजाप्ता वर्दी में आने का आदेश दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को पुलिस और गृह विभाग के तमाम बड़े अधिकारी गांधी मैदान पहुंचे।

विंदुवार तथ्य

● महिलाओं में 3026 सिपाही, 742 दारोगा व 84 हैं सार्जेंट
● 10459 दारोगा, सार्जेंट व सिपाही का हुआ है चयन
● 16 नवम्बर को गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सौंपा जाएगा इन्हें नियुक्ति-पत्र

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *