बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने 12 महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे परियोजनाओं को अगले 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इनमें से एक प्रमुख परियोजना बनारस-औरंगाबाद 6 लेन हाईवे है। यह पिछले 15 वर्षों से बन रहा है। लेकिन भूमि अधिग्रहण और निर्माण में लगातार समस्याएं आ रही थीं।

इसके कारण यह अब तक पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा 8.15 किलोमीटर लंबा मोकामा सेतु है जो नया 6 लेन पुल है। यह पुल जून तक पूरा होने की उम्मीद है।


इससे पटना के गांधी सेतु पर लगने वाली जाम से राहत मिल सकती है। इन नई परियोजनाओं से न केवल पटना को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि बालू ट्रकों को उत्तर-पूर्व बिहार के कई जिलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होंगे।


इसके अलावा, बिहटा-कोइलवर पुल और आरा-छपरा सेतु पर भी जाम की स्थिति में कमी आ सकती है।
Be First to Comment