Press "Enter" to skip to content

लालू-राबड़ी से मिलने पहुंचे जदयू एमएलसी तो तेज हुई चर्चा

राबड़ी आवास पर जदयू एमएलसी गुलाम गौस ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मुलाकात की। बातचीत भी हुई। जदयू एमएलसी गुलाम गौस राबड़ी आवास पहुंच गये और लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। 

इस मुलाकात के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। राजनीतिक महकमे में पिछली बार सरकार के सहयोगी दल और विधायकों के इधर-उधर जाने की चर्चाएं जोरों पर थी।

वह मकर संक्रांति का समय था। उस समय एनडीए के सहयोगी और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस अंधेरे में लालू प्रसाद यादव से मिलने गये थे। खेमा बदलने की चर्चा इसलिए होने लगी थी क्योंकि पशुपति पारस ने पिछले दरवाजा से राबड़ी आवास में प्रवेश किया था।

लालू प्रसाद यादव से मिलकर जब गुलाम गौस बाहर निकले तो पत्रकारों ने इस मुलाक़ात के मतलब पूछने लगे। तब गुलाम गौस ने जवाब देते हुए कहा कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने न निकालें जाएं।

उन्होंने कहा कि मेरा यहां आना और लालू प्रसाद यादव से मिलना कोई नयी बात नहीं है। लेकिन ईद के बहाने गुलाम गौस का राबड़ी आवास आना और लालू यादव से मुलाकात करना फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *