सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान, पटना द्वारा आदर्श राउ मध्य विद्यालय बीएमपी कम्पाउण्ड, मालीघाट, मुजफ्फरपुर में 7 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार नाटक “बोल जमुरे बोल” प्रस्तुत की गई.

बोल जमुरे बोल नाटक के माध्यम से बाल विवाह को समाप्त करने की बात दिखाई गई. नाटक में मुख्य भूमिका में आर्यन कुमार :- जमुरा, चांदनी कुमारी:- मदारी, सलोनी कुमारी :-किलकारी रानी, एमडी जैन:- अख़बार वाला, प्रियंका:- परी, महिला की भूमिका में दिखाई दी.


कार्यशाला के निदेशक एवं कठपुतली विशेषज्ञ सुनील कुमार द्वारा नाट्य संस्था सबेरा द्वारा 7 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में रंगमंच में व्यवहार होने वाले मुद्राओं, उनके महत्व, पर्सनालिटी डेवलपमेंट,वॉइस माड्यूलेशन के संबंध में अभ्यास करया एवं आम जीवन में व्यवहार में कैसे उपयोग में लाएं इस पर प्रकाश डाला गया. बच्चों को विलुप्त हो रही अपने रंगमंचीय कला के महत्व से अवगत कराने पर प्रकाश डाला.



नाट्य विधा से स्नातकोत्तर संस्था सचिव सुजीत कुमार द्वारा बच्चों को नाट्य विधा के महत्व से अवगत कराया गया एवं उन्हें निरंतर व्यवहार में लाने की सलाह दी ताकि उनका व्यक्तिगत विकास आसानी पूर्वक हो और समाज में वह अन्य व्यक्तियों से अलग दिखे. इसके लिए निरंतर रंगमंच से जोड़ने को प्रोत्साहित किया साथ ही साथ अपने पाठ्यक्रम के साथ अच्छे लेखकों एवं महान व्यक्तियों के जीवनी से रूबरू होने की भी अनुशंसा की ताकि उनके अनुभव को आत्मसात करने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने भी बच्चों को रंगमंच की दिशा में उत्साहित देखकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप रंगमंच की ओर अपना ध्यान आकर्षण करते हुए व्यक्तित्व विकास, शारीरिक स्वच्छता, सामाजिक स्वच्छता पर भी जोर दें.


नाट्य कार्यशाला मैं तैयार नाटक बोल जमुरे बोल की प्रस्तुति के दौरान स्कूल प्रांगण में सभी छात्र उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से युगराज, गोलु कुमार, वंशराज, हिमांशु, अभिमन्यु, आदर्श, सिद्धार्थ राज, मनीष, ऋषव, प्रियांशु, मनीष, एम डी जैन जुबैल, आर्यन कुमार, चांदनी कुमारी, परी,सलोनी गुप्ता, मिष्टी, मुस्कान भारती,पनवी, आंननाया, शिवानी, सोनी, साक्षी, अंशु, आयात प्रवीण, अंजली, रौनक प्रवीण, पीहू, प्रियंका, संध्या, परिधि, रचना, मानशी, पूर्णिमा, शिवम, रिजवान, सत्यम, ललित,लोक कलाकार विकाश कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी,शिवानी आर्य,शिक्षक अमित कुमार, डायट रामबाग की प्रशिक्षु छात्रा अंजली कुमारी भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.























Be First to Comment