Press "Enter" to skip to content

पहले लव मैरिज की, फिर पांच साल के बाद कर ली आत्महत्या, अब तीन साल का बच्चा बेसहारा

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के इन्माइत गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां प्रेम विवाह के करीब पांच साल बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

इस घटना के बाद एक तीन साल का मासूम बच्चा अनाथ हो गया है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया.

बताया जा रहा है कि पति बिरजय कुमार सहनी चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है और अक्सर पत्नी से विवाद और झगड़े होते रहते थे. लगातार हो रहे तनाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अंततः अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति के बीच पिछले काफी समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. पति के बाहर रहने और बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण घर का माहौल खराब रहता था. इसी बीच यह दुखद घटना घट गई, जिससे पूरा गांव सदमे में है.

इस घटना ने सबसे बड़ा असर मासूम आर्यन पर डाला है, जिसकी उम्र अभी सिर्फ तीन साल है. मां की मौत के बाद बच्चा पूरी तरह बेसहारा हो गया है. गांव में लोग इस मासूम के भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *