समस्तीपुर जिले में बीपीएससी एईडीओ की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग एग्जाम सेंटर से दो अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़ा गया. श्री कृष्ण हाई स्कूल जितवारपुर परीक्षा सेंटर से अरविंद कुमार और आरएसबी इंटर हाई स्कूल से सत्यजीत कुमार को पकड़ा गया है.

पहला मामला जिले के नगर थाना इलाके के आरएसबी इंटर हाई स्कूल का है. यहां सेकंड शिफ्ट की परीक्षा के दौरान सत्यजीत कुमार नाम का अभ्यर्थी जब पेपर दे रहा था तो उसकी हरकतों पर शंका हुई. जब गहराई से जांच की गई, तो अधिकारी दंग रह गए. अभ्यर्थी ने ब्लूटूथ डिवाइस अपने कान के काफी अंदर छिपा रखा था, जिसे सामान्य चेकिंग के दौरान पकड़ पाना मुश्किल था.


केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. ललित कुमार घोष ने इसकी लिखित सूचना नगर थाना प्रभारी को देते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है. सत्यजीत कुमार बेगूसराय जिले का रहने वाला है.



दूसरा मामला मुफस्सिल थाना इलाके के श्री कृष्ण हाई स्कूल जितवारपुर का है. यहां एग्जाम सेंटर पर फर्स्ट शिफ्ट में अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. यहां भी पेपर देने के दौरान ही अभ्यर्थी पर शक हुआ.


इसके बाद जब चेकिंग हुई तो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया. अभ्यर्थी की पहचान अरविंद कुमार राय के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सुरौनी (कुरौना) का निवासी बताया जा रहा है.


















Be First to Comment